राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मांझी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्ग जैतपुर पंचायत से मुखिया पद हेतु युवा प्रत्याशी जय प्रकाश मांझी ने सैकड़ो समर्थकों के साथ अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की अग्रिम बधाई दी। वहीं सामाजिक कार्य मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले जैतपुर गांव निवासी व जनसेवी हरिमोहन सिंह गुड्डू ने कहा कि निश्चित रूप से मुखिया प्रत्याशी जय प्रकाश मांझी युवा होने के साथ विकास के प्रति सकारात्मक सोच रखते है। जिससे हर हाल में पंचायत के सर्वांगीण विकास करने को निश्चित ही गति मिलेगी। इस मौके पर अजित सिंह, वरुण कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग