राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सारण जिला में स्थित महाविद्यालयों ने इसमें भाग लिया था। प्रत्येक महाविद्यालय से दो प्रतिभागियों को भाग लेना था। इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गंगा सिंह कॉलेज छपरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वाईएन कॉलेज दिघवारा ने द्वितीय तथा राजेंद्र कॉलेज व पीएन कॉलेज परसा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। गंगा सिंह कॉलेज से श्रुति कुमारी, अंतरिक्ष कुमार वाईएन कॉलेज दिघवारा से असगर अली, कनीज फातिमा, राजेंद्र कॉलेज, छपरा से नेहाल अहमद, संजीव कुमार और पीएन कॉलेज, परसा से अनिशा कुमारी, वैष्णवी गुप्ता प्रतिभागी थे। विजेताओं को कुलपति महोदय ने बधाई दी है। जिला नोडल पदाधिकारी प्रो हरीशचंद इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु रेड रिबन क्लब की प्रशंसा की है तथा कहा है कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा तथा ज्ञान में वृद्धि होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग