पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार की देख-रेख में चार मामलों की सुनवाई की गई। वही कुछ मामलों में कागजात के जांच-पड़ताल के लिए अंचल कार्यालय में भेजा गया।सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमी विवादों के निपटारे को सरकार द्वारा प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें आज दो नये मामले आए वही पहले के दो मामलों पर सुनवाई की गयी। आज चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया। साथ ही पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग