संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी पिता- पुत्र सहित तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल गांव का है। पीड़ित ओमप्रकाश साह ने मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराया है।जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरे पिताजी सुग्रीव साह घर से खाना खाकर धोबवल बाजार स्थित अपने दुकान पर सोने जा रहे थे।तभी बगल के ही राजू साह गाली- गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर विकास साह, शैलेश साह, शिन्टु साह, पिन्टु साह, शंभु साह, फूलमती देवी सभी लोग लाठी- डंडे,रॉड और फरसे से लैस हो पहुँच मारपीट करने लगे। जिसमे मेरे पिताजी बुरी तरह से जख्मी हो गए।हल्ला-गुल्ला की आवाज पर मैं और मेरा भाई तारकेश्वर साह बचाव में गए तो नामजदों ने हमलोगों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिये हमलोगों को रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग