संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित मारपीट एवं अन्य मामले में महीनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को उसके घर से गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता निवासी सोनु महतों है। जो गत गत 10 जुलाई को दर्ज थाना कांड संख्या 240/21 का प्राथमिकी अभियुक्त है। मामले की प्राथमिकी कमता निवासी हेमा कुमारी ने दर्ज कराई थी।जिसमें गांव के ही एक दर्जन लोगों को नामजद कर अपने भाई अंशु कुमार और स्वयं को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया था।तब से पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग