संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के पांचवे दिन प्रखंड मुख्यालय पर मुखिया, बीडीसी, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंच पद के लिए करीब पांच प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिनमें मुखिया पद से शीतलपुर पंचायत से रीना देवी, जैतपुर से देव सुंदरी देवी, नसीरा पंचायत से राज कुमारी देवी, कौरुधौरू पंचायत निवर्तमान मुखिया वीणा देवी, रीता देवी एवं प्रियंका कुमारी, भजौना नचाप पंचायत से निवर्तमान मुखिया मनीष सिंह, इनायतपुर पंचायत से निवर्तमान शोभा देवी, महम्मदपुर से निवर्तमान मुखिया सिया देवी, बलेसरा से रिंकू देवी, दाउदपुर से मुक्तिनाथ यादव, गोबरही पंचायत से पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, बरेजा से निवर्तमान मुखिया राजीव कुमार सिंह एवं पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह ने मुखिया पद पर किया नामांकन। कौरुधौरू पंचायत से मुखिया पद हेतु प्रियंका कुमारी ने किया नामांकन। चेंफुल पंचायत से अनिता देवी, बसंती देवी एवं नसीमा खातून, मुबारकपुर पंचायत से इंदू देवी, मटियार पंचायत से सत्येन्द्र कुमार, मदनसाठ पंचायत से मुखिया अमित सिंह ने नामांकन किया।ताजपुर पंचायत से मुखिया पद हेतु मनीष कुमार सिंह ने नामांकन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग