राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के भजौना-नचाप पंचायत के निवर्तमान मुखिया प्रमेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह ने शनिवार को मांझी प्रखण्ड मुख्यालय पर दूसरी बार मुखिया पद के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया के समक्ष श्री सिंह ने बताया कि भजौना-नचाप पंचायत में मेरे द्वारा किये गए विकास के कार्यों की बदौलत ही आम जन मानस में खुशी की लहर है। आज मेरे नामांकन के अवसर पर पंचायत की जनता-जनार्दन से जो हमें प्रेम, स्नेह, सम्मान व आशीर्वाद मिला है, उसी सम्मान की बदौलत आज हमने मुखिया पद के लिये दूसरी बार अपना नामांकन दाखिला किया है। पंचायत में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं। पंचायत का सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य है। सबका साथ सबका विकास ही मेरा संदेश है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग