राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शनिवार को छपरा एसडीओ कार्यालय में मांझी भाग 2 से रीता देवी ने जिला परिषद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके पुत्र रोहित गिरी ने कहा कि मैं लगातार चार साल से लगातार मांझी भाग दो की जनता की सुख दुख का साथी हूं। आज मेरे नामांकन के अवसर पर जनता ने जो सम्मान दिया है। उसका आजीवन ऋणी हूं। मांझी भाग दो के सभी समुदाय के लोगों को मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के सर्वागींण विकास के साथ साथ जन जन तक उनके हक के आवाज को पहुंचाने का कार्य करूंगा। क्षेत्र का विकास ही मेरा परम कर्तव्य होगा। जो मैं आजीवन करता रहूंगा। इस अवसर पर उसके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग