राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव सिंह के पुत्र सह भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी भाग एक से पूर्व जिला परिषद सदस्या मीना देवी द्वारा छपरा अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष जिला परिषद का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्या मीना देवी ने संवाददाताओं को एक भेंट बार्ता में जानकारी दिया कि मुझे हर समुदाय के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही नीरज सिंह ने भी एक भेंट बार्ता में जानकारी दिया कि आठ पंचायत पर एक प्रखंड का निर्माण कराने का सरकार का प्रवधान है। जीत के बाद पहली प्राथमिकता होगी कि मुबारकपुर, टेघरा, महम्मदपुर ,भलुआ बुजुर्ग, चेफूल, भजौना-नचाप आदि पंचायतों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। मेरे द्वारा जानता के लिए सरकार से कितनी भी लड़ाई लड़नी होगी। मैं खुद तैयार हूं। इस मौके पर अधिवक्ता संजय सिंह, अधिवक्ता बिनोद सिंह आदि अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग