राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनता बाजार (सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के मंगौली गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मार-पीट किया। इस मामले में मंगौली गांव निवासी अन्नी देवी ने शिकायत किया है कि उनकी पुत्री गांव के ही दुकान से कुछ समान खरीदने गई, समान लेकर घर वापसी के समय गांव मंगौली के ही निवासी मोहित मिश्र ने उसके साथ बदसूलकी किया तथा छेड़खानी भी किया। इसका विरोध करने पर रोहित परिजनों ने उसके पुत्री तथा अन्नी देवी के साथ मार-पीट किया तथा पुत्री के कान से पचास हजार रुपये मूल्य के झुमके तथा पन्द्रह हजार रुपये मूल्य का मोबाइल छीन लिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग