पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने मशरक अपने पैतृक आवास पर रविवार को जनता दरबार का आयोजन किया। मौके पर विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वे क्षेत्र से बाहर थे जिससे लोगों से मिलना जुलना नही हो पा रहा था। आते ही उन्होंने जनता की समस्याओं के लिए जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि वे हर रविवार को मशरक में पैतृक आवास पर और दोपहर के बाद बनियापुर आवास पर सिर्फ जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं। उनके पास कोई भी अपनी समस्या लेकर आ सकतें हैं। उन्हें चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। वहीं गांव की महिलाओं ने भी विधायक के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखी। जिन्हें विधायक ने शीघ्र ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग