संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व भदई छठपूजा रविवार को प्रखण्ड क्षेत्र के कई इलाकों में धूमधाम के साथ मनाया गया। छठ पूजा को लेकर व्रती और उनके परिजन सुबह से ही काफी व्यस्त रहे। इस दौरान अहले सुबह से ही व्रती घर की साफ-सफाई में जुटे रहे। वहीं मुख्य बाजार बनियापुर सहित कई अन्य बाजारों पर लोग ईख, नारियल, फल एवं अन्य पूजन सामग्री की खरीददारी करते दिखे। शाम में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदान कर परिवार और समाज के लिये छठी मईया और सूर्यदेव से सुख,शांति, समृद्धि एवं अमन चैन का आशीष मांगा। हालांकि भदई छठ में प्रायः सभी व्रती घर- आंगन और अपने छतों पर अर्घ्य संपन्न किए। इस दौरान छठी मईया की गीतों से गांव-समाज का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग