अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर स्थित उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सारण साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आशय की जानकारी देते हुए सारण जिला साइक्लिंग संघ के सचिव प्रभातेश पांडेय ने बताया कि साइक्लिंग प्रतियोगिता के अलावा अन्य खेलों में खेलो इंडिया एकेडमी में सारण के बच्चों का चयन हो इस संदर्भ में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग के लिए 1600 मीटर दौड़, बालिका वर्ग के लिए 800 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जंप, हाई जंप वर्टिकल, व साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में ऋषभ राज प्रथम, सुबोध द्वितीय, मनीष तृतीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में शिखा कुमारी प्रथम सपना द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रही। वही साइक्लिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ऋषभ प्रथम सुबोध द्वितीय तथा मनीष तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर संजू, मंजू द्वितीय व तृतीय स्थान पर सपना रही। प्रतियोगिता का फाइनल19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमे चयनित प्रतिभागी स्टेट चैम्पियन शीप मे भाग लेंगे। वही सारण की टीम खेलो इंडिया के प्रतिस्पर्धाओ मे भाग लेंगे। बताते चले की जलालपुर की सुहानी कुमारी यही से शुरुवात कर खेलो इंडिया में चयनित होकर पाटियाला में गवर्नमेंट आफ इंडिया के स्कालरशिप पर प्रशिक्षण ले रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग