राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर पंचायत से मुखिया हेतु युवा छात्र नेता अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बाबू साहेब ने सोमवार को बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर निर्धारित काउंटर पर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के उपरांत उन्होंने परिसर में स्थिति सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर हनुमान जी से विजय श्री के आशीर्वाद की मंगलकामना की। उसके बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंचायत के जनता जनार्दन का नामांकन के दौरान भरपूर साथ व आशीर्वाद मिला है, उसी की बदौलत आज अपना मुखिया हेतु नामांकन दाखिल कराया हूं। पंचायत की जनता के द्वारा मिल रहे अपार प्रेम व स्नेह को हम कभी नहीं भूल पाएंगे। नामांकन के दौरान जनता का मिला भरपूर साथ, स्नेह व आशीर्वाद से निश्चित रूप से पंचायत का सर्वांगीण विकास कर पंचायत को एक विशेष पहचान दिलाऊंगा। वही पूर्व जिला उपाध्यक्ष सारण के विजय प्रताप सिंह चुन्नू ने कहा कि अभिषेक एक पढ़ा लिखा व होनहार युवा है। जिसको जनता की सच्ची सेवा व पंचायत के विकास के प्रति साकारात्मक सोच है। जिससे निश्चित रूप से पंचायत का चहुंमुखी विकास होने की प्रबल संभावना है। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग