राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना पुलिस द्वारा थाने सामने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने चार बाइक चालकों का चालान काट कर दो हजार रुपये दंड की वसूला गया। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा पुलिस ने थाने के सामने छपरा-सिवान नेशनल हाइवे 531 पर वाहन जांच अभियान पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस द्वारा चलाया गया। इस दौरान बाइक चालक और सवारों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग