राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। एसडीओ द्वारा मढ़ौरा रेफरल अस्पताल छापेमारी की गई। जिसमें लगभग आधे दर्जन संदिग्ध दलालों को पुलिस ने हिरासत में लिया।औचक छापेमारी से अस्पताल परिसर में कुछ देर लोग कुछ समझ नहीं पाए कि एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस धाराधड़ घुमंतू किस्म के संदिग्धों को क्यों पकड़ गाड़ी में बैठा रही।बाद में पता चला कि अस्पताल में दलालों की एक बड़ी फौज खड़ी रहती है और रोगियों को बहला फुसलाकर झांसे में निजी जांच घरों और अस्पतालों में ले जाते हैं, इसी की शिकायत पर सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे के आसपास मढौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालात में दलाल किस्म के आधे दर्जन लोगो को पुलिस कस्टडी में उठावा लिया है।एसडीओ ने बताया कि अस्पताल में दलालों के रहने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है।पुलिस कस्टडी में कुछ संदिग्ध लोग लिए गए लोगों से पूछताछ की जाएगी, यदि उनकी संलिप्तता मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग