राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांव से रविवार की रात्रि में तरैया पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में तरैया थाने में पदस्थापित पु.स.अ.नि. अगस्त कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी के तहत संग्रामपुर गांव निवासी भगेलू मांझी को आठ लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पचरौड़ निवासी रामधनी मांझी को झोले में बोतल में रखे हुए दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तरैया क्षेत्र में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब के दोनों धंधेबाजों को सोमवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग