राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के जयथर गांव में आपसी विवाद में छह महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल सात लोगों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफरल कर दिया है। घायलों में ज्ञान्ति देवी, देवकि देवी, केदार राम, दीनानाथ राम, छठी देवी, चम्पा देवी, मीरा देवी, हेवन्ति देवी, सत्यनारायण राम शामिल हैं। जिनका उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। वहीं गंभीर रूप से घायल ज्ञान्ति देवी, देवकि देवी, केदार राम, दीनानाथ राम, छठी देवी, चम्पा देवी, सत्यनारायण राम को बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस सम्बंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग