राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड़ में है। पुलिस ने वैसे लोगों को चिन्हित कर 107 की कार्रवाई कर रही है, जिनके विरुद्ध थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। नगरा ओपीध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक 310 लोगों पर 107 की कार्रवाई की है तथा चार लोगों पर सीसीए तीन का जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वही खैरा थानाध्यक्ष बिरेन्द्र राम ने बताया कि 265 लोगो पर धारा 107 की कार्रवाई व तीन लोगों पर सीसीए का प्रस्ताव भेजा है तथा अन्य लोगों की भी सूची तैयार किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग