- हत्या व हत्या के प्रयास में 14, मद्यनिषेध में 32, के साथ कुल 1126.09 ली० अवैध शराब एवं 130 ग्राम गांजा किया गया जप्त
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2021 के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक -11 एवं 12 और 13 सितम्बर को विशेष अभियान चलाकर कुल 120 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 4 मोटरसाईकिल, 9 मोबाइल फोन, 01 स्कॉर्पियों गाड़ी, 50 कि० ग्रा० लोहा, 900 रूपये का जाली नोट, एवं 57600 रूपया नगद केद साथ, 130 ग्राम गाँजा तथा 1126.09 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर 11 सितम्बर को रसुलपुर थानान्तर्गत ग्राम टरवॉ से चोरी के एक मोटरसाईकिल के साथ दो 02 अपराधकर्मियों जिनमें रसुलपुर थाना क्षेत्र के मुन्ना कुमार यादव का पुत्र मिथिलेश कुमार यादव तथा पवन साह का पुत्र आदर्श कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। जिलान्तर्गत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2021 के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु लगातार कार्रवाई कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग