अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में हिंदी दिवस पर क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इसमे चयनित अव्वल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सातवी तथा आठवीं कक्षा के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिंदी भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। सातवीं कक्षा में अनिशा कुमारी को प्रथम स्थान रीमा कुमारी को द्वितीय स्थान तथा सुमित कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वही आठवीं कक्षा में साक्षी कुमारी को प्रथम आदित्य कुमार पांडेय को द्वितीय तथा प्रियांशु कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने मौके पर बोलते हुए कहा कि हिंदी हमारे राष्ट्र की भाषा है। यह हमारे स्वाभिमान की भाषा भी है। इसे बोलने से हमें गर्व महसूस होता है। सभी बच्चों को घर मे भी हिंदी बोलने की आदत डालनी चाहिए। मौके पर धीरज तिवारी, अविनाश तिवारी, विजय कुमार साह, सुधा देवी, अमृता कुमारी तथा वंदना कुमारी सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग