राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चालीस आरडी नहर पुल सड़क पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी में 202 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर शानदार सफलता प्राप्त किया हैं। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के तहत चालीस आरडी नहर पुल पर महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका गया तो वह तेजी से भागने लगा जिसे पुलिस बल की मदद से खदेर कर पकड़ा गया तो बोलेरो में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदा हुआ था। बरामद शराब ऑफीसर च्वाइस 980 पीस और 8पीएम 144 पीस जो टोटल 202 लीटर के करीब है साथ ही बोलेरो में दो शराब धंधेबाज गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के पिपराखास गांव निवासी राहुल कुमार यादव पिता मंगल प्रसाद यादव और हरखौली गांव निवासी अमरीश कुमार पिता जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से आयी और कहां डिलेवरी देनी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब धंधेबाजों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग