पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर मंगलवार को राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीका केंद्र पर भारी भीड़ उमड़ी । कोविशिल्ड का 600 डोज के साथ कुल 4 काउंटर बनाए गए । जबकि वैक्सीन लेने के लिए एक हजार से अधिक महिलाएं स्कूल के कैम्स , बरामदा से लेकर गेट के बाहर तक बारिश में भी लाइन में खड़ी रही। ग्रामीण राजेश कुमार पप्पू सिंह , सत्या कुमारी , जयश्री कुमारी , आरती , रंजीता , राधेश्याम , राजकुमार प्रसाद सहित अन्य ने बताया कि वायरल बुखार के साथ कोरोना के तीसरी लहर की चर्चा से भयभीत होना पड़ रहा है । अब वैक्सीन ही कोरोना के कहर से बचा पायेगा इसलिए वैक्सीन लेने पहुँचे है । बेतहाशा भीड़ की खबर सुन दोपहर 1 बजे बीडीओ मशरक मनोज कुमार सेंटर पर पहुँच शिक्षकों के लिए चल रहे अलग काउंटर का जायजा लिया फिर कतार में खड़ी महिलाओ को कमरे में आराम से बैठकर एक एक कर रजिस्ट्रेशन कराने एवं वैक्सीन दिलाने की व्यवस्था कराई। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार स्वयं कतार में खड़े होकर स्वास्थ कर्मी राजा एवं किशन से रजिस्ट्रेशन कराकर एएनएम प्रतिमा से वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। मौके पर हेल्थ मैनेजर परवेज रजा , संजय कुमार सिंह , बिक्की पाठक सहित अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग