राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार के पास मंगलवार की सुबह मारूति वैगनआर कार डीएल 1सी एम 7136 में लदी भारी मात्रा अवैध अंग्रेजी शराब को उत्पाद मद्ध निषेध विभाग की टीम ने बरामद किया। मामले में उत्पाद अवर निरीक्षक कुश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बंसोही पुलिस चेकपोस्ट बोर्डर पर वैगनआर कार को मशरक थाना पुलिस जमादार जय राम प्रसाद के सहयोग से जांच-पड़ताल के लिए रोका गया जिस पर वैगनआर कार ग्रामीण इलाकों में जाने वाली सड़क पर तेजी से वैगनआर ले कर फरार होने लगा जिसे पीछा किया गया तो वैगनआर सवार दो धंधेबाज बंगरा बाजार के पास वैगनआर कार खड़ी कर चवर के रास्ते पानी में कूद फरार हो गए। कार की तलाशी में उसमें 15 कार्टून अग्रेजी शराब किंगफिशर बरामद की गई जो 180 लीटर के करीब है।वही फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पहचान की जा रही है।शराब उत्तरप्रदेश निर्मित है। जप्त शराब को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग