राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से कैंसर पीड़ित किसनायती देवी पति राजनाथ राय ग्राम धनपत छपरा महतो मुशेहरी थाना मुफ्फसिल जिला छपरा निवासी हैं। जिनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान कैंसर संस्थान फुलवारी सरीफ पटना में चल रहा है। उनको 80 हजार रुपया की अनुदान स्वीकृत करवाई गई है। स्वीकृति पत्र पीड़ित के घर जाकर उनके पति राजनाथ राय को दिया गया। जिसमें भाजपा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोपालगंज के जिला प्रभारी अशोक कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सिवान जिला प्रभारी रंजीत सिंह एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सिवान जिला प्रभारी मदन कुमार सिंह, सदर मंडल के पूर्व महामंत्री शिवकुमार सिंह, शाल्यानंद प्रसाद, मोहन राय, चांदी लाल राय, लालबहादुर राय, विकास कुमार राय, सुरेश राय, जनार्दन शर्मा, शिव कुमार राय इत्यादि की उपस्थिति में स्वीकृति पत्र दिया गया। स्वीकृति पत्र लेते ही उस पीड़ित का परिवार एवं आसपास के लोगों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति अभार व्यक्त किए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग