राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा बीईओ कृष्ण किशोर महतो ने कहा है कि एमडीएम राशि के खर्च में पारदर्शिता को लेकर सरकार व विभाग द्वारा नई व्यवस्था की जा रही है। जिसके अनुपालन में सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन योजना के खाते अब जीरो बैलेंस पर खोले जाएंगे। योजना के सभी खाते एचडीएफसी बैंक में खोलने का निर्देश दिया गया है। यह स्कूल का बचत खाता की तरह काम करेगा। मध्याह्न भोजन योजना केंद्र सरकार प्रायोजित योजना है। बैंक में खाता खोलने के लिए पैन कार्ड एवं आधार कार्ड के अलावा विद्यालय के प्रभारी एवं सचिव दोनों के आधार कार्ड का उपयोग किया गया है। श्री महतो ने कहा कि सरकार की इस नयी व्यवस्था से पारदर्शिता नजर आएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग