राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रारंभिक स्कूलों में केन्द्र सरकार प्रायोजित एमडीएम योजना के अन्तर्गत प्रखंड के स्कूलों के एमडीएम योजना के संचालन हेतु डीपीओ एमडीएम व बीईओ कृष्ण किशोर महतो के निर्देशानुसार मंगलवार को बीआरसी परिसर में नया बैंक खाता खोलने हेतु विशेष शिविर आयोजित हुई। इस दौरान जीरो बैलेंस पर एचडीएफसी बैंक के छपरा शाखा के सीडीआर सह सेल्स ऑफिसर क्रमशः मिथिलेश कुमार, राजू कुमार, विकास कुमार सिंह व नीरज कुमार के द्वारा एकमा प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर, मध्य विद्यालय हंसराजपुर सहित खुल 153 प्रारंभिक स्कूलों में से 123 स्कूलों के हेडमास्टर व विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के नामों से एमडीएम का नया संयुक्त बैंक खाता खोला गया। इस शिविर के संचालन में बीईओ कृष्ण किशोर महतो, सीआरसीसी अरुण कुमार ओझा, शौकत अली, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, रश्मि रंजन, संजय कुमार भारती, राम सिंगार सिंह, अरुण कुमार यादव आदि ने सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग