राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नामांकन के अंतिम दिन मांझी भाग 2 से जिला परिषद प्रत्याशी पूजा द्विवेदी (पुत्रवधू डॉ कमलेश द्विवेदी) ने अपने समर्थकों के साथ एसडीओ कार्यालय में पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके पूजा द्विवेदी ने कहा कि यय चुनाव असत्य पर सत्य के विजय के लिए है। वंचितों के अधिकार के लिए, आपके प्यार और मान सम्मान के लिए है। मैं जनता के सुख दुख में हमेशा शामिल रही हूं। आज मेरे नामांकन के अवसर पर जनता जो मुझे सम्मान दिया उसका सदा आभारी रहूंगा। मांझी भाग 2 के सभी समुदाय के लोगों का हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ जन-जन तक उनके हक को पहुंचाना मेरा पहला लक्ष्य है। क्षेत्र का विकास ही मेरा परम कर्तव्य होगा। इस अवसर पर काफी समर्थक उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग