राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। एक माह पूर्व धेनुकी गांव से गायब युवती को पुलिस ने मढ़ौरा से बरामद कर लिया। मालूम हो कि धेनुकी गांव निवासी युवती की मां सुनीता देवी ने पानापुर थाने में शादी की नीयत से अपनी पुत्री के अपहरण किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमे आधे दर्जन लोगों को नामजद किया था। इस मामले में नामजद मांझी थाना क्षेत्र के कुर्दभलुआ निवासी इस्लाम नट को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि बरामद युवती को 164 के बयान के लिए छपरा भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग