संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। कौरु धौरु पंचायत से भावी मुखिया पद के प्रत्याशी निशा सिह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पंचायत में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। प्रत्याशी ने लोगों से आशीर्वाद मांगा एवं जनता से रूबरू होते हुए कहा कि विगत 5 वर्षों से मेरे पति मनीष कुमार सिंह ने पंचायत के जनता की सेवा की है। मेरा मानना है कि पंचायत के लोगो आशीर्वाद मिला तो पति के आदर्शों के अनुरूप पंचायत अंतर्गत इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ, कृषि अनुदान आदि योजनाओं का लाभ सभी को सामान्य रूप से मिले इसका ख्याल रखा जायेगा। पंचायत का चहुंमुखी विकास हो इसके लिए पंचायत में हर घर में घरेलू उद्योग लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे पंचायत के लोग खुशहाल हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग