- बाढ़ पीड़ितों को सभी संभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सुमित कुमार सिंह माननीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी बिहार- सह- प्रभारी मंत्री सारण जिला की अध्यक्षता में बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य आपदाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी। सर्वप्रथम माननीय प्रभारी मंत्री का प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त अमित कुमार के द्वारा स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। तत्पष्चात माननीय मंत्री के द्वारा प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक आपदा से मृत हुए कुल 48 व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान के रुप में प्रत्येक को 4 लाख रुपये राशि का स्वीकृत्यादेश वितरित किया गया।
बैठक में अपर समाहत्र्ता डॉ गगन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 13 सितम्बर 2021 तक कुल 1279.58 एमएम वर्षा होने की सूचना है जबकि सामान्य वर्षापात 1001.36 एमएम तक अनुमानित था। सरकार के आकलन से 21.79 एमएम वर्षापात ज्यादा रिकार्ड की गयी है। वर्ष 2021 में अबतक कुल 11 अंचलों के बाढ़ से प्रभावित होने की जानकारी दी गयी है। इसमें रिविलगंज, सदर छपरा, गरखा, अमनौर, परसा, मकेर, पानापुर, तरैया, दरियापुर, दिघवारा एवं सोनपुर शामिल है। बाढ़ 2021 में अबतक कुल 68 पंचायतों के भी प्रभावित होने की जानकारी दी गयी। कुल 162 गाँव एवं दो लाख पचीस हजार आठ सौ चैबीस लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने एवं एक लाख इक्हतर हजार नवासी लोगों के बाढ़ से निष्क्रमित होने की जानकारी दी गयी। बाढ़ में आवागमन के सुचारु ढ़़ग से चलाने के लिए कुल 297 नाव एवं एस.डी.आर.एफ. के तीन दलों के साथ 08 मोटरबोट चलाये जाने की जानकारी दी गयी। बाढ़ से प्रभावित लोगों को दो वक्त का गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु 41 सामुदायिक रसोई के संचालन किये जाने की जानकारी दी गयी। जिसमें अबतक कुल दो लाख चैवन हजार आठ सौ तीस बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया गया है। प्रभावित परिवारों के बीच बाइस हजार एक सौ दो पॉलिथिन सीट्स का वितरण किया गया एवं प्रभावित परिवारों के बीच 7605 ड्राई राषन पैकेट का वितरण किया गया।
बाढ़ से प्रभावित अंचलों मंे कुल 189 शरणस्थली चिन्हित किये गये है। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बाढ़ से संबंधित 54 प्रकार की मानव दवा के विरुद्ध 47 प्रकार के मानव दवा के उपलब्धता की जानकारी दी गयी। शेष दवा की उपलब्धता के संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सारण को आदेशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलन्त मेडिकल टीम का गठन किये जाने की बात बताई गयी। बाढ़ शरणस्थली पर पेयजल हेतु कुल 44 अस्थाई चापाकल लगाये गये है तथा 524 अस्थाई शौचालय बनाये गये। कुल 145 चापाकलों की मरम्मति की गयी तथा 890 चापाकलों को संक्रमणरहित बनाया गया। बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण कुल 85321.6 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल की क्षति होने की जानकारी दी गयी।
बैठक में उपस्थित माननीय विधायकगण, पार्षद एवं महापौर के द्वारा विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया गया। सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद माननीय प्रभारी मंत्री के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवष्यक दिशा-निर्देश दिया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार आमजनों के कल्याण एवं राहत के लिए सत्त प्रयत्नशील है। वे स्वयं बाढ़ से जिले में हुई क्षति के आकलन करने पहुंचे है। क्षति की वास्तविक स्थिति की जानकारी वे माननीय मुख्यमंत्री महोदय को देंगें। इस बीच राहत कार्य में लगे विभिन्न विभाग के पदाधिकरियों को पूरी पारदर्शिता से तत्परतापूर्वक अपने कर्तब्यों का निवर्हन करने का कहा। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि ढिलाई व लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुषासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गयी। अंत में अपर समाहत्र्ता महोदय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। बैठक में माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ जिले के माननीय विधायक, पार्षद, महापौर के साथ जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित कर्मीगण उपस्थित थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा