राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव में मंगलवार की रात एक युवक के द्वारा शराब के नशें में बगल के पड़ोसी से गाली गलौज के दौरान तलवार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। मामले में घायल तख्त टोला गांव निवासी दिनेश ठाकुर पिता कैलास ठाकुर ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में घायल ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वे सभी परिवार दरवाजे पर बैठें थे कि बगल का पड़ोसी धर्मेंद्र साह शराब के नशें में गाली गलौज करने लगा जिसे रोकने पर उसके द्वारा तलवार लाकर हमला कर दिया गया जिसमें दो लोग घायल हो गए घायल दिनेश ठाकुर और कैलाश ठाकुर को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। वही घायलों ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके द्वारा धमकी दी गई है कि मामले में थाना पुलिस के पास जाने पर जान से मार देंगे। थाना पुलिस दिए गए आवेदन के आधार पर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग