संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जन वितरण प्रणाली में अनियमितता की शिकायत पर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने प्रखंड के धवरी पंचायत के पीडीएस दुकानदार की जांच की।जहाँ व्यापक अनियमितता मिलने की बात बताई जा रही है। मामले में तीन दर्जन से अधिक उपभोगताओं ने बीडीओ को शिकायत दे कई महीनों से जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा राशन किरासन वितरण में व्यापक अनियमिता बरते जाने की बात कही गई थी। साथ ही पीडीएस दुकान की जांच कर कारवाई की मांग की गई थी। उपभगताओ द्वारा पीडीएस दुकानदार पर माप- तौल में गरबरी के साथ- साथ निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली करने की भी शिकायत पूर्व में जिले के वरीय पदाधिकारियों से की थी। जांचोपरांत बीडीओ ने बताया कि जांच प्रतिवेदन तैयार कर वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा। वही रासन वितरण में गरबरी करने वाले किसी भी पीडीएस दुकानदार को बक्शा नहीं जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग