संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मरीचा से 60 लीटर देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने नाटकीय अंदाज में शराब कारोबारी को गिरफ्तार भी कर लिया है। शराब बरामदगी के बाद आम आदमी के रूप में कारोबारी के घर पहुंची पुलिस ने कारोबाड़ी हेमंत सिंह को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रामयस राय ने बताया कि कारोबारी शराब की खेप को दूसरे कारोबारी के पास भेजने वाला था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची थी। खोजबीन के बाद शराब बेढ़ी के पीछे एक प्लास्टिक के बोड़ी में छुपा कर रखा गया था। शराब के साथ साथ पुलिस ने एक बाइक की चेचिस को भी बरामद किया है। बाइक के सभी पार्ट्स को खोला जा चुका है। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरी की बाइक को बिक्री के लिए उसके पार्ट्स को खोला गया है। पुलिस इस विषय में गम्भीरता से जांच में जूटी है। हालांकि, शराब कारोबारी का बाइक की चेचिस से कोई वास्ता नहीं होने की बात बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग