संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने प्रखंड के सभी पर्यवेक्षीय पदाधिकारियो के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया। बैठक में 17 सितंबर को आयोजित कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान की तैयारी, 20 सितंबर को आयोजित फाइलेरिया निवारण टीकाकरण, 26 सितंबर से 5 दिनों के लिए आयोजित होने वाले प्लस पोलियो टिकाकरण अभियान सहित आसन्न पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर पदाधिकारियों से वार्ता की गई। के एजेंडे पर उपस्थित पर्यवेक्षीय पदाधिकारियो से विस्तार चर्चा किया। बीडीओ ने सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी से बचाव के लिये हमे कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। साथ ही साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र में कोविड टीकाकरण महा अभियान में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार के साथ टीकाकरण अभियान सफल बनाना है। वही 20 सितंबर को आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन पर जागरूकता फैलाकर बचाव हेतु कारगर कदम उठाया जाएगा, उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को प्लस पोलियों टीकाकरण पर चर्चा करते बैठक में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता से उक्त सभी कार्यक्रमो पर फीडबैक लिया। जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी ने उक्त सभी अभियान की सफलता पर विभागीय कर्मियों की सम्पूर्ण भागीदारी का आश्वाशन दिया। बैठक के बाद बीडीओ ने निर्वाचन कार्य से संबंधित कर्मियों के साथ भी अलग से बैठक किए।मौके पर बीइओ इन्द्रकांत सिंह, कृषि पदाधिकारी, सीडीपीओ,एलएस, सभी कार्यपालक सहायक, विकास मित्र सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी