राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के एकमा व छित्रवलिया टोले बढ़ेया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिलाएं घायल हो गई। बताया गया है कि घायलों में एकमा गांव के प्रतिमा कुमारी, किरण देवी तथा छित्रवलिया टोले बढ़ेया गांव के गांव के सुनीता देवी व पान कुमारी देवी शामिल हैं। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डॉ. आयुषमान व डॉ. सुशील प्रसाद ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग