राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड की बेटी बबली कुमारी ने आईसीएआई के जालंधर ब्रांच द्वारा आयोजित सीए की फाइनल परीक्षा में 404 मार्क्स के साथ सफल होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसकी सफलता पर ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। बबली मूलतः ताजपुर-फुलवरिया गांव निवासी स्व. बदरी नाथ प्रसाद की पोती एवं बजींदर प्रसाद व राधा देवी की पुत्री हैं। जो अपने माता-पिता भाई-बहन के साथ जालंधर में रहती हैं। बबली ने अपनी प्रारंभिक से लेकर अभी तक की पूरी शिक्षा जालंधर में हीं रह कर पूरी की है। पिता बजींदर प्रसाद कंस्ट्रक्शन लाइन में ठेकेदार हैं। जबकि माँ राधा देवी कुशल गृहिणी हैं। एक बहन रूबी कुमारी है जो अभी बी-कॉम की परीक्षा दी है। भाई विनय कुमार ऑटो-मोबाइल इंजीनियर है। सीए की फाइनल परीक्षा में सफल होने पर विनोद कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग