पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक बाजार स्थित सेंट्रल बैंक से रुपया निकालने आई महिला से एक युवक द्वारा ठगी कर बाइस हजार रुपए बदलने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला गंगौली गाँव निवासी रोबया आलम पति अलाउदीन मियां ने थाना पुलिस को आवेदन देकर कहां कि मैं गुरुवार को दोपहर में सेन्ट्रल बैंक पहुँच कर बाइस हजार रुपये की निकासी की।जब मैं रूपया निकाल कर घर जाने लगी तो एक युवक ने मुझसे कहा कि पांच सौ रुपये का चेंज रुपया चाहिए और मेरे पास दो हजार का बंडल है।आप ले लीजिए और जबरन मुझे रुपया थमा दिया, जब मैं रुपया का बण्डल खोल कर देखी तब तक युवक बाइस हजार रुपये लेकर फरार हो गया था, काफी खोज बीन की परन्तु युवक का कही पता नही चला।थाना पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग