रोजगार सेवकों की बैठक में पंचायतों में वृक्षारोपण पर हुई चर्चा
मशरक(सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में सभी रोजगार सेवकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो शाहिद अली ने की। बैठक के दौरान रोजगार सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजना जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सभी पंचायतों में वृक्षारोपण अभियान को वृहद स्तर पर चलाना है। ऐसा नहीं करने वाले रोजगार सेवक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में मनरेगा द्वारा पौधरोपण लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हर हाल में योजनाओं का चयन कर प्रजातिवार पौधा एवं योजनाओं की सूची हर हाल में कार्यालय में जमा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी रोजगार सेवक अपने पंचायत में रहकर कार्य को हर हाल में निष्पादित करें। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बब्लू कुमार यादव, रंजीत साह, रामचंद्र कुमार मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग