भारतीय जनसंध के संस्थापक की मनी जयंती
बनियापुर(सारण)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 67 वी पुण्यतिथि मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।साथ ही भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी गई।इस दौरान बनियापुर विधानसभा के ख़बशी गाँव में देवी स्थान पर भाजपा नेता आनन्द शंकर के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाया गया।जहाँ उपस्थित दर्जनों लोगों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई।इस मौके पर भाजपा नेता आनन्द शंकर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी अखण्ड भारत और सशक्त भारत के प्रणेता थे।वे राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अप्रतिम नायक के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन के कुशल रणनीतिकार भी थे।भाजपा नेता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के “एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” के आह्वान और सिद्धांत तथा दुरदर्शी सोच और बलिदान के लिए राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा और युगों युगांतर तक डॉ.मुखर्जी मानवजाति के लिए प्रेरणा की स्रोत बने रहेंगे।कार्यक्रम का आयोजन खबशी निवासी सूरज सिंह तथा सुरौंधा पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश राय ने किया।श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता आनन्द शंकर, भोला सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, सूरज सिंह, पूर्व मुखिया उमेश राय, ई. विकास सिंह तथा उदय शंकर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग