धान की रोपनी के दौरान वृद्ध को सांप ने डंसा
मशरक(सारण)। पीएचसी में मंगलवार की दोपहर एक वृद्ध को सांप काटने से अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सेमराहा गांव निवासी स्व परमानन्द सिंह के पैंसठ वर्षीय पुत्र नन्द किशोर सिंह के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि धान की रोपनी करने के दौरान खेत में ही सांप ने डंस लिया परिजनों द्वारा इलाज के लिए झाड़ फूंक के लिए रसौली गांव में ले गये जहां उनकी गंभीर स्थिति देख परिजनों ने मशरक पीएचसी में भर्ती कराया। जहां समाचार लिखे जाने तक उनकी इलाज चल रही है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि वृद्ध की हालत में सुधार हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग