राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड में टीकाकरण के महाअभियान पर 17 सिंतबर को पांच हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इस अभियान के तहत प्रखंड के 23 टीकाकरण केंद्रों पर पांच हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रेफरल अस्पताल तरैया के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि 17 सिंतबर को शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से टीकाकरण केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। सभी केंद्रों पर फस्ट व सेकेंड डोज का टीका उपलब्ध रहेगा। इसके लिए सभी टीकाकरण केंद्रों पर एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, डाटा ऑपरेटर, एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिनियुक्ति किया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस महाअभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक टीकाकरण का लाभ उठायें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग