राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं0) सारण डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा पंचायत आम निर्वाचन-2021 के निमित दिनांक 03 सितम्बर 2021 को एकता भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला से अनुपस्थित कुल 26 मास्टर ट्रेनर से स्पष्टीकरण पूछते हुए 03 सितम्बर 2021 का वेतन स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जारी आदेषित पत्र में शख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर अपना स्पस्टीकरण दें। जारी आदेश में पंचायत चुनाव 2021 के तह्त वर्णित प्रावधानों के अनुरुप कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग