संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अराधना शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में धूम-धाम से की गई।अहले सुबह से ही वाहन चालक अपनी वाहनों की साफ-सफाई करने में व्यस्त रहे। तकनिकी संस्थानों मोटर- गैरेज, वर्क- शॉप आदि जगहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वही कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भी स्थापित की गई। जहाँ पुरे दिन डीजे की धून पर बच्चें और बड़े नाच-गान में मसगुल रहे। इधर पावर सब स्टेशन कोल्लूआ में भी बिजली कर्मियों द्वारा धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाई गई। वहीं प्रखण्ड मुख्यालय से सटे सतुआ गांव में पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह के नेतृत्व में पार्वती राइस मिल परिसर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भब्य आयोजन किया गया। जहाँ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालगण उपस्थित हो कर पूजा आराधना किये। इधर फल, मिठाई, मूर्ति, फूलमाला आदि की खरीददारी को लेकर सुबह से ही इन दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पूजा का दौड़ दोपहर बाद तक भी चलता रहा। पूजा में खास बात रही की सभी समुदाय के लोग चाहे वो किसी भी धर्म को मानते हो सभी ने अपने- अपने वाहनों, संस्थानों, गैरेज आदि की पूजा धूम-धाम से करने के बाद बिना किसी भेद- भाव के एक दूसरे को प्रसाद खिलाकर मित्रता और अपनेपन को बढ़ावा दिया। पूजा-पाठ को लेकर सड़को पर वाहनों का परिचालन न के बराबर रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग