राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने घर के समीप ही शराब की विक्री कर रहे धंधेबाज को दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ बाजार का है। एसआई मो. आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि सतुआ बाजार निवासी सुनील चौधरी अपने घर के पास शराब की विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो दरबाजे पर खड़े लोग पुलिस को देख इधर-उधर भागने लगे। जिसमें से एक व्यक्ति जो प्लास्टिक का झोला लेकर भाग रहा था। उसे बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। जहाँ तलाशी के दौरान दस लीटर देशी चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग