राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो परिवार वालो के साथ गाली- गलौज करना युवक को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी सकरवार टोला का है। मामले की प्राथमिकी नरेश राय ने बनियापुर थाने में दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मेरा पुत्र राजकुमार राय शराब के नशे में घर पहुँच गाली-गलौज एवं हो- हंगामा करने लगे।अगल-बगल के लोगों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया। मगर वह किसी की बात सुनने को तैयार नही था। जिसके बाद मामले की सूचना बनियापुर पुलिस की दी गई।सूचना पर पहुँची पुलिस को ग्रामीणों ने नशेड़ी युवक को पकड़ सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद मेडिकल जांच में भी युवक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग