राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के मुजौना पंचायत के पंचायत सचिव राशन कार्ड बनाने के नाम पर रुपये वसूल कर रहे हैं। इस बात का आरोप जलालपुर गांव निवासी व समाजसेवी रंजीत कुमार ने लगाते हुए मुख्यमंत्री से लेकर सारण डी एम तक आवेदन दिया गया है आवेदन में लिखा है कि राशन कार्ड बनाने के लिए जो भी लोग पंचायत सचिव से संपर्क करते है उन्हें रिश्वत देनी पड़ रही है अन्यथा आवेदन को कोई कारण लगाकर अस्वीकृत या लंबित कर दिया जाता है है। पंचायत सचिव भ्रष्टाचार में लिप्त होने के साथ-साथ जातिगत भेदभाव से भी प्रेरित किया जा रहा है तथा इनके द्वारा जितने भी राशन कार्ड आवेदन स्वीकृत हेतु प्रस्तावित किया गया है, जिसमें अधिकांश इनके स्वजातीय हैं तथा जो आवेदक अवैध रिश्वत नहीं देता है उसका राशन कार्ड आवेदन को अस्वीकृत कर राशन कार्ड के लिए अयोग्य घोषित कर दे रहे हैं।
पंचायत सचिव द्वारा अस्वीकृत, स्वीकृत तथा लंबित सभी आवेदनों का जांच अनिवार्य है
उक्त तथ्य के आलोक में जब पंचायत सचिव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत लगाया जा रहा है राशन कार्ड बनाने के जो मानक सरकार ने तय किया है उस अनरूप जो फिट नही बैठेगा उस आवेदन को स्वीकृत कैसे किया जाये।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग