राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण पुलिस द्वारा चलाया गया ” GOOD MORNING ” गश्ती के साथ औचक वाहन चेकिंग अभियान

  • सुबह सैर के लिए निकले आम जनता को सारण पुलिस ” सुप्रभात कहकर पूछा गया हाल- चाल

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश के आलोक में 16 सितम्बर को सुबह- 04:30 बजे 07:30 बजे तक विशेष अभियान चलाकर सुबह सैर (MORNING WALK) के लिए निकले आम जनता को GOOD MORNING कहकर अभिवादन किया गया एवं हाल चाल लेने तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थानों में कई स्थानों पर औचक वाहन निरीक्षण कर अपराधियों, स्नैचर्स, स्नैकर्स, नशीले पदार्थो आदि के पकड़ने और हथियार, शराब, नशीले पदार्थ आदि को जब्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी सारण को निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में कई स्थानों पर सुबह सैर पर निकले आम जनता को GOOD MORNING अभिवादन करते हुए उनका हाल- चाल लिया गया तथा अपराधियों, स्नैचर्स, स्मैकर्स, हथियाराशराब, नशीले पदार्थो आदि को जब्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए औचक वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गयी। सारण पुलिस के द्वारा चलाये गए GOOD MORNING गश्ती का उद्देश्य आमजनता एवं पुलिस के बीच की दूरी को समाप्त कर समन्वय स्थापित कर विश्वास पैदा करना एवं लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना है।