राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा नगर पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सह कांग्रसी नेता ने अपने नानी के गांव करिंगा मुसेहरी के खेल प्रेमि लड़कों को बैट और बॉल दे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस बाबत उन्होंने कहा शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत लाभदायक है। बहुत से देशों में खेलों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकता को जानते हैं। खेल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर रखता है। अगर यूवा पीढ़ी को हम खेल के तरफ जाने के लिए प्रोत्साहित करते है तो ये लड़के आगे चले के देश के साथ अपने राज्य और गांव का नाम रौशन रौशन करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग