पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में शनिवार को भूमी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार की देख-रेख में 1 मामले का निपटारा किया गया। कुछ मामलों को जांच पड़ताल के लिए रखा गया। वहीं कुछ मामलों में विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत कर अगले जनता दरबार में आने का आदेश जारी किया गया। साथ ही पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी लोगों से गांवों में शांति बनाए रखने को कहा गया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार के जनता दरबार में 2 नये मामले आए वही पहले से 4 पुराने मामले लंबित थें जिनमें नये मामले में 1 मामले का निपटारा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग